चक्रवात की वजह से इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश और इन राज्यों में बढ़ेगी भीषण गर्मी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि शाम को तेज हवाएं चलने के आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मोचा नाम का चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी में तेज होता जा रहा है और उत्तर पूर्व दिशा में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है.

इसके प्रभाव क्षेत्र में बांग्लादेश में कॉक्स बाजार और म्यांमार के तट शामिल हो सकते हैं। इस दौरान तूफान की रफ्तार 180-190 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और दोपहर बाद यह बढ़कर 210 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है। तूफान के बांग्लादेश और म्यांमार के दक्षिण-पूर्वी तट को पार करने की संभावना है। मोचा के प्रभाव से दक्षिण असम, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है।

Imd Update
Imd Update

पूर्वोत्तर भारत में 16 मई तक बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है, पश्चिमी राजस्थान में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। इस क्षेत्र में लोग अत्यधिक गर्मी का सामना कर रहे हैं, जबकि मध्य प्रदेश के पश्चिमी भाग में लू की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें

पूर्वी भारत में आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी लू चलने की संभावना है।पश्चिम बंगाल में मोचा के प्रभाव की प्रत्याशा में, 24 परगना में बक्खाली बीच पर एक नागरिक सुरक्षा दल तैनात किया गया है। इस क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को चेतावनी जारी कर दी गई है। निजी मौसम एजेंसी स्काई मेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना है, जबकि दूसरा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में बना है।

Leave a Comment